छत्तीसगढ़ पंचायती राज से सम्बंधित प्रश्न
छत्तीसगढ़ पंचायती राज से सम्बंधित प्रश्न जानने से पहले छत्तीसगढ़ पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत इसके अधिनियम के बारे में जान लेते हैं। ताकि इनसे प्रश्नों को समझने व याद करने में आसानी हो सके।
छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम : भारतीय संसद ने वर्ष 1993 में संविधान संशोधन कर (73वां संविधान संशोधन 1993) देश के सम्पूर्ण राज्यों में पंचायती राजव्यवस्था लागू किया था। चूंकि 1993 में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में एकीकृत था, इसलिए छत्तीसगढ़ निर्माण के उपरांत विधानसभा द्वारा इस संबंध में कानून पारित किया जिसे 18 जून 2001 को राजपत्र में प्रकाशन करके नियमों के अनुकूल प्रवृत्त किया गया।
छत्तीसगढ़ पंचायती राज से सम्बंधित प्रश्न
प्रश्न-1) मध्य प्रदेश के विधानसभा में पंचायती राज अधिनियम कब पारित किया गया?
उत्तर: 30 दिसम्बर 1993
प्रश्न-2) छत्तीसगढ़ में जिला पंचायतों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 27
प्रश्न-3) छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायतों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 146
प्रश्न-4) छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायतों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 10968
प्रश्न-5) छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 2001 के अंतर्गत पंचायतों की संरचना कैसी है?
उत्तर: त्रिस्तरीय।
प्रश्न-6) पंचायतो के कार्यकाल निर्धारित हैं -
उत्तर: 5 वर्ष तक।
प्रश्न-7) समय पूर्व पंचायत भंग होने की स्थिति में कितने समय की अवधि के अंदर निर्वाचन का प्रावधान है?
उत्तर: 6 माह।
प्रश्न-8) छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 2001 के अंतर्गत महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है?
उत्तर: 50 प्रतिशत।
प्रश्न-9) निम्नलिखित में से किस स्थिति में किसी उम्मीदवार की निर्वाचन रद्द की जा सकती है-
- निरक्षर होने की स्थित में,
- शासकीय भूमि अथवा पंचायत के भूमि पर कब्जा किया हो,
- एक से अधिक वार्ड में चुनाव लड़ने पर,
- उपरोक्त में से सभी
उत्तर: उपरोक्त में से सभी।
प्रश्न-10) नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी को क्या कहते हैं?
उत्तर: नगर निगम आयुक्त।
उपरोक्त प्रश्नोत्तर छत्तीसगढ़ पंचायती राज से सम्बंधित प्रश्न उत्तर हैं, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकांश पूछे जाते हैं।